धरनास्थल पर रात-दिन जुटे युवा, तख्तियों से जता रहे अपनी बातें
पेपर लीक मामले में परेड ग्राउंड के बाहर युवाओं का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। दिन रात चल रहे इस धरने में युवाओं की संख्या घटती बढ़ती रही। युवाओं ने वहां से गुजरने वाले को हाथों से लिखीं तख्तियां दिखाकर अपनी मांगों को दोहराया। शांतिपूर्वक चल रहे इस धरने पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।युवा गत रविवार से यूकेएसएसएससी की परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। युवाओं की मांग यह भी है कि इस परी क्षा की जांच एसआईटी से न कराकर सीबीआई के हवाले की जाए। युवाओं का मानना है कि इस परीक्षा में हुई कथित धांधली का सीबीआई जांच के बाद ही पता चल सकता है।युवाओं के इस धरने पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। धरना स्थल पर शुक्रवार को सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह भी पहुंचे थे। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे का वार्तालाप हुआ लेकिन युवाओं ने अपनी मांगों से पीछे हटने से इन्कार कर दिया।धरनास्थल पर युवा रात में भी जमे हुएदोनों अधिकारियों ने जांच की अब तक की प्रगति को भी बताया था। कहा था कि युवाओं को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा लेकिन युवा लगातार परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। युवाओं के नेताओं ने तमाम नई पुरानी बातें बताकर अधिकारियों के सामने तर्क रखे थे। धरनास्थल पर युवा रात में भी जमे हुए हैं।दिन में कोचिंग करने के बाद फिर से सैकड़ों युवा धरने में शामिल हो जाते हैं। इसके बाद रात के समय घर चले जाते हैं। शांतिपूर्वक ढंग से युवाओं ने वहां पर अपनी मांगों को बताने के लिए हाथ से लिखी तख्तियों का भी इस्तेमाल किया। युवा वहां से गुजरने वाले वाहनों को तख्तियां दिखाकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
डंडी-कंडी और होटल एसोसिएशन को राहत: कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने यात्रा तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार अब...
रुड़की न्यूज़: 8 दिन का इंतज़ार और एक मां की उम्मीदें खत्म, गंगनहर से निकला छात्र का शव।
रुड़की। पिछले 8 दिनों से आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) के जिस होनहार छात्र की तलाश पूरा देश कर रहा था,...
सावधान और सुरक्षित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अभियान को दी नई रफ्तार।
राजधानी देहरादून की सड़कों पर आज सुबह एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
उत्तराखंड न्यूज़: अमित शाह के दौरे को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, बैरागी कैंप में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी...
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 9 मार्च से संभावित तारीख, गैरसैंण में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी।
देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक बजट पेश करने की तैयारी में...
साकार हो रहा ‘सबको घर’ का संकल्प: उत्तराखंड सरकार ने पूरा किया 5000 घरों का निर्माण लक्ष्य।
उत्तराखंड के हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा और भावुक पल आने वाला है। 'हर सिर...

Average Rating