एक सप्ताह में दूसरी बार सरेआम फायरिंग से दहला देहरादून
शहर के पॉश इलाके राजपुर रोड पर एक कार सवार पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने चलती कार पर तीन गोलियां दागी, गनीमत रही की चालक को गोली नहीं लगी। एक गोली बिल्कुल उसके पास से गुजरी।शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सरेआम फायरिंग से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। राजपुर पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया घटना 21 सितंबर की रात की है।पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद बुधवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमान चौधरी अपनी कार से सिनौला स्थित दोस्त के फ्लैट से लौटकर मालसी की तरफ जा रहे थे।रात 2:15 बजे मालसी रोड पर एक सफेद कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोकने की कोशिश की। वाटिका सोसाइटी के पास कार से एक युवक उतरा और उसने गोलियां चला दी। एक गोली चेहरे के पास से गुजरी और कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गई।जान बचाने के लिए अमान ने तुरंत अपनी कार की रफ्तार बढ़ाई। इसी बीच पीछे से दो और गोलियां चलाई गईं, जो उनकी गाड़ी में जा लगीं। किसी तरह अमान अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और अपने भाई आशीष को घटना की जानकारी दी। अमान चौधरी ने राजपुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating