सीबीआई जांच और परीक्षा निरस्त करने की मांग पर अड़े बेरोजगार अभ्यर्थी
स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। वार्ता विफल होने से बेरोजगार युवाओं का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का दावा कर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों युवा परेड ग्राउंड समीप सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया, सीएम धामी के सामने बेरोजगार संघ ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने और परीक्षा को तत्काल निरस्त कर फिर से करवाने की मांग रखी।इसके अलावा जिस महिला पर जोर जबरदस्ती मुकदमा दर्ज किया है, उस मुकदमे को वापस लिए जाने की भी मांग रखी गई है। साथ ही सीएम धामी से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बरते जाने का भी आग्रह किया गया लेकिन मांगों की दिशा में कोई बात बनती दिखाई नहीं दी और हमने अपने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। चेतावनी देते हुए कहा, जब तक इन मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक बेरोजगार युवा सड़क पर इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे।यूकेएसएसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख्ती बरतेगी। बेरोजगार अभ्यर्थियों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating