प्रभावित परिवारों को मिलेगी त्वरित आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को दून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। ग्राउंड जीरो पर उतरकर उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों पर शीघ्र यातायात बहाल करने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड, किमाड़ी व टपकेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...
एक्सक्लूसिव: अपराध से पहले भी सत्यापन, बाद में भी, लेकिन वारदात के वक्त कहाँ है पुलिस?
उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, उसने 'देवभूमि' की शांत छवि पर गहरा दाग...
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...

Average Rating