व्हॉट्सएप कॉल से शुरू हुई ठगी, निवेश का झांसा देकर उड़ाए लाखों
उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून निवासी युवक से 98 लाख रुपये की ठगी के आरोप में अंतरराज्यीय साइबर ठग मृदुल सूर को कोलकाता से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से देहरादून लाया गया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि दिसंबर 2024 में देहरादून निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनके साथ 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्हाेंने बताया था कि जुलाई 2020 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई थी। इसमें आरोपी खुद को एक वित्तीय कंपनी का सलाहकार बता रहा था। आरोपी ने उन्हें निवेश करने के लिए कहा। शुरुआत में निवेश के बाद छोटे-छोटे रिटर्न भी दिए। ऐसे में उन्हें विश्वास हो गया। उन्होंने 28 जुलाई 2020 से नौ अगस्त 2024 तक अलग-अलग तारीखों में विभिन्न खातों में कुल 98 लाख रुपये जमा करवाए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब काफी रकम निवेश के बाद आरोपी रिटर्न दिलवाने में आनाकानी करने लगा।आरोपी ने बाद में धमकी भी दी। बताया कि टीम गत कई महीनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। सूचना पर एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कोलकाता के सुकासा टावर, 30 खोलीका कोटा रोड, ईडन पार्क में छापा मारा। आरोपी यहीं से पूरे देश में ठगी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी मृदुल सूर ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, महेशपुर इगरा का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ठगी में विदेशी नंबरों की सिम का इस्तेमाल करता था। उसके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला फोन, बैंक खाते की पासबुक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating