उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं प्रभावित इलाकों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। आपदा में हुए भारी नुकसान के बीच राज्य ने केंद्र से 5702 करोड़ की विशेष सहायता मांगी है। राज्य में पांच अगस्त को उत्तरकाशी के धराली से शुरू हुआ आपदाओं का सिलसिला अब तक अनवरत जारी है।बादल फटने, भूस्खलन और भू-धंसाव की वजह से सैंकड़ों गांवों को नुकसान हुआ है। तमाम लोग आज भी राहत शिविरों में जीवन काट रहे हैं। इस बीच सोमवार को केंद्रीय टीम भी प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए उत्तराखंड आ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आपदाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संपर्क में रहे हैं। अब जल्द ही उनके उत्तराखंड दौरे की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी कुछ आपदाग्रस्त इलाकों में जा सकते हैं या फिर हवाई सर्वेक्षण भी कर सकते हैं। अभी यह तय नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के आने की सूचना तो है लेकिन अभी कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। पीएमओ से इस संबंध में जल्द ही जानकारी आने की संभावना है
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
डंडी-कंडी और होटल एसोसिएशन को राहत: कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने यात्रा तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार अब...
रुड़की न्यूज़: 8 दिन का इंतज़ार और एक मां की उम्मीदें खत्म, गंगनहर से निकला छात्र का शव।
रुड़की। पिछले 8 दिनों से आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) के जिस होनहार छात्र की तलाश पूरा देश कर रहा था,...
सावधान और सुरक्षित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अभियान को दी नई रफ्तार।
राजधानी देहरादून की सड़कों पर आज सुबह एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
उत्तराखंड न्यूज़: अमित शाह के दौरे को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, बैरागी कैंप में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी...
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 9 मार्च से संभावित तारीख, गैरसैंण में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी।
देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक बजट पेश करने की तैयारी में...
साकार हो रहा ‘सबको घर’ का संकल्प: उत्तराखंड सरकार ने पूरा किया 5000 घरों का निर्माण लक्ष्य।
उत्तराखंड के हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा और भावुक पल आने वाला है। 'हर सिर...

Average Rating