चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती होगी: गृह मंत्री अमित शाह
चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ समेत राज्य के हालात जानें।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ, आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है। ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शाह का आभार जताया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई।
चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating