उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू
उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। सभी जिलों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है।
दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा। इसके बाद सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय मिलेगा।
परिणाम 31 जुलाई को आएगा
प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए यह चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त संपन्न होने के बाद दोनों चरणों की प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया अलग-अलग होगी।
पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई, दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
More Stories
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...
उर्मिला सनावर का बड़ा दावा- ‘मेरे घर में हुई चोरी के पीछे दुष्यंत गौतम का हाथ, सुरेश राठौड़ ने खोला राज’।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से...

Average Rating