उत्तराखंड में 1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी - Uttarakhand Samachar

IMD ने जारी किया छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 1 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और तेज बारिश के दौर की आशंका है. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में छह जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में छह जुलाई तक बारिश की संभावना है. प्रदेश में बारिश के चलते जलभराव, भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और आमजन को सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *