मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। साथ ही उनकी कुशलक्षेम जानी। उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन के पश्चात दिल्ली प्रस्थान से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।
हेलीपैड परिसर में संपन्न इस भेंटवार्ता के दौरान राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है। उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य परंपरा एवं सतत विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के विविध उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट; विधायक सरिता आर्या; मेयर गजराज बिष्ट; दर्जा मंत्री दीपक मेहरा; मुख्यमंत्री के आयुक्त/सचिव दीपक रावत; आईजी रिद्धिम अग्रवाल; जिलाधिकारी वंदना; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा; सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating