रुड़की के सत्यम पैलेस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार - Uttarakhand Samachar

रुड़की: उत्तराखंड की हरिद्वार जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुड़की में स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है।

6 arrested for prostitution in hotel

पुलिस को रुड़की शहर के होटलों में लगातार अवैध देह व्यापार की गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की। जांच टीम में महिला उप निरीक्षक राखी रावत, ASI देवेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला हैड कांस्टेबल बीना गोदियाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार , जयराज भंडारी और दीपक चन्द शामिल थे।

3 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अफजाल पुत्र जाहिद, मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासीगण लक्सर, मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा मलकपुर चुंगी के रूप में हुई है। वहीं होटल संचालक सूरज गुप्ता, पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया और उसका पार्टनर निशांत भी मौके पर नहीं मिल पाया है।

होटल लीज पर लेकर चला रहे थे अवैध धंधा

पुलिस जांच में पता चला कि होटल संचालक रुड़की निवासी सूरज गुप्ता और उसका पार्टनर निशांत राणा का संपर्क ब्रोकर ऊषा राव (उर्फ संजना) और नीरज शर्मा के साथ है। जो साथ में मिलकर देह व्यापार का अवैध धंधा करते हैं। ये लोग सत्यम पैलेस को लीज पर लेकर इसमें बीते तीन सालों से धड़ल्ले से अवैध धंधा चला रहे थे। आरोपी ब्रोकर ऊषा राव (उर्फ संजना) और नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफी सक्रिय हैं।

मौके से आपतिजनक सामग्री बरामद

थाना गंगनहर पुलिस पहले भी इन लोगों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से आपतिजनक सामग्री और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ थाना गंगनहर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *