भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी सीएम धामी ने कहा श्रमिक वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है. उत्तराखंड सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, बीमा और कौशल उन्नयन के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ व्यापक रूप से श्रमिक वर्ग को मिल रहा है. संगठन ने देश के मजदूर आंदोलन को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ा : CM सीएम ने कहा भारतीय मजदूर संघ की लगभग छह दशकों की यात्रा तपस्या, संघर्ष और श्रम से ओत-प्रोत रही है. इस संगठन ने देश के मजदूर आंदोलन को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ते हुए उसे एक सशक्त वैचारिक दिशा प्रदान की है. सीएम ने कहा मजदूर संघ ने खुद को केवल श्रमिक हितों की रक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि श्रम शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बनाकर एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है. Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में महामना मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की कैबिनेट प्रस्तावों में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, तय समयसीमा का पालन अनिवार्य