राजीव महर्षि- अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस 27 जून को करेगी सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक दिवसीय सत्याग्रह
कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को भारतीय सेना में सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के साथ धोखा तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इस योजना का पूरे प्रदेश में विरोध करने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से घोषित अग्निपथ योजना को सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परम्पराओं और लोकाचार को नष्ट करने तथा उनके मनोबल को तोड़ने की कार्रवाई बताते हुए देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस योजना का पूरे देश में विरोध करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से अग्निपथ योजना की घोषणा के शीघ्र बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रहितों की रक्षा तथा सेना की गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का व्यापक स्तर पर विरोध किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर राष्ट्रहित एवं सशस्त्रबलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27 जून को एक दिवसीय सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं 2022 के विधानसभा प्रत्याशी करेंगे।

More Stories
Dehradun News: बेटों की मौत के बाद अकेली रह रही बुजुर्ग महिला, पोती पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
देहरादून: एक आम कहावत या बोलचाल का वाक्य “जमाना खराब आ गया है” ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने...
Dharali Disaster 2025: एक झटके में उजड़ा था कस्बा, सरकार-प्रशासन के प्रयासों से फिर बसा
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के धराली कस्बे में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज एक वर्ष पूरा हो...
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...

Average Rating