केदारनाथ यात्रा में फिर बाधा, खराब मौसम से 4500 से ज्यादा हेलीकॉप्टर टिकट रद्द
पांचवें दिन भी केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों की उड़ान नहीं हुई। उड़ान न होने के कारण पांच दिन से इंतजार कर रहे यात्री बैरंग लौट गए। हेलिकॉप्टरों की उड़ान न होने से पांच दिनों में 4500 से अधिक टिकट रद्द हो चुके हैं।बता दें कि यात्रा के पहले चरण में खराब मौसम और अन्य कारणों से आये दिन हेली कंपनियों की 50 से अधिक टिकटें रद्द हुईं।
अब हेली कंपनियां भी धीरे-धीरे वापसी करने लगी है। बृहस्पतिवार को बीते चार दिनों की अपेक्षा मौसम बेहतर होने के बाद भी केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलिपैड से हेलिकॉप्टर की केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई।
दिल्ली से पहुंचे जितेंद्र यादव, बड़ोदरा के प्रतीक जैन, हैदराबाद के नितिन झा ने बताया कि उनकी टिकट बुक थी। उन्हें 17 जून को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन बीते तीन दिन से हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ लुधियाना के नीरज कुमार, दिल्ली के प्रताप कुशवाह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आये थे, हेलिकाॅप्टर का संचालन न होने से वह अब पैदल केदारनाथ जा रहे हैं। इधर, हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौटा
2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार 8 हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति मिली है। इसमें आर्यन, हेली हिमालयन, ट्रांस भारत, थंबी एवीएशन, क्रिस्टल, पवन हंस, एरौ और ग्लोबल वैक्टा के नौ हेलिकॉप्टर ने 2 मई से 14 जून तक उड़ान भरी। मौसम के आये दिन खराब होने के कारण हेली कंपनियां वापस लौटने लगी हैं। बृहस्पतिवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौट गया है। आने वाले दिनों में और कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट जाएंगे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating