त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण का शासनादेश जारी, 50% से अधिक नहीं होगा आरक्षण
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया। एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। वहीं, जिला पंचायतों में सात, क्षेत्र पंचायत प्रमुख में 48 और ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 3909 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून 2025 को किया जाएगा।
पंचायतों में आरक्षण के लिए जारी शासनादेश के मुताबिक राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के 2025 के चुनाव के लिए पदों एवं स्थानों पर आरक्षण का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति के लिए दो एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो पर आरक्षित किए
आरक्षण आपत्ति एवं निपटारे के लिए समय सारणी जारी
प्रधान पदों की संख्या का विवरण 11 जून
आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन 13 जून
आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त करना 14 से 15 जून
डीएम की ओर से आपत्तियों का निस्तारण 16 से 17 जून
आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 18 जून
आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध 19 जून
जाएंगे।
आरक्षण प्रस्ताव शासन व राज्य निर्वाचन आयोग को 19 जून
आरक्षण के लिए यह फार्मूला अपनाया
पंचायतों में आरक्षण के लिए जो फार्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक राज्य में संंबंधित जाति की संख्या को कुल जनसंख्या से भाग देते हुए कुल अध्यक्ष पदों की संख्या से गुणा किया गया है।
More Stories
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...

Average Rating