रोहतक। चौथी जूनियर बॉयज व गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें रोहतक की तीन बेटी, 46 किग्रा में रोहतक की भूमि, 66 किग्रा में यशिका व 75 किग्रा में संध्या ने फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को भूमि का मुकाबला भिवानी की राखी के साथ होगा। 48 किग्रा में पानीपत की जिया व हिसार की जिया ने फाइनल में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को 50 किग्रा में कुरुक्षेत्र व भिवानी की काफी, 52 किग्रा में जींद की सिमरन व भिवानी की कुदरत, 54 किग्रा में चरखी दादरी की दीक्षा व करनाल की जन्नत, 57 किग्रा में फरीदाबाद की परी व सोनीपत की यशिका ने फाइनल में जगह बनाई। 60 किग्रा में फरीदाबाद की चाहत व सिरसा की समायरा, 63 किग्रा में भिवानी की हिमांशी व साई बी की दीया, 66 किग्रा में साई बी की प्रिया व रोहतक की यशिका, 70 किग्रा में पानीपत की वंशिका व करनाल की प्रिया, 75 किग्रा में रोहतक की संध्या व रेवाड़ी की ज्योति, 80 किग्रा में सिरसा की जैस्मिन व झज्जर की कनक ने फाइनल में जगह बनाई। लड़कों के परिणाम 46 किग्रा में चरखी दादरी के उदय सिंह व झज्जर के नितिन, 48 किग्रा में सोनीपत के फलक व गुरुग्राम के विराज ने, 50 किग्रा में पानीपत के अंशु व सोनीपत के तेजस खोखर ने फाइनल में जगह बनाई। 50 किग्रा भारवर्ग में पानीपत के वंश व साई बी के आदित्य, 54 किग्रा में सोनीपत के आशु व रोहतक के आशीष, 57 किग्रा में फतेहाबाद के रितेश व पानीपत के सुधांशु, 60 किग्रा में रोहतक के गौरव व भिवानी के सावन, 70 किग्रा में रोहतक के नमन कुमार व रेवाड़ी के ओमप्रकाश ने फाइनल में जगह बनाई Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अमर उजाला की अनूठी पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा नई पहचान