उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने आदेश पत्र जारी किया। लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर चौहान को हरदोई के पिहानी स्थित राजकीय महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्वनी मिश्रा को लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देवरिया के इंदुपुर गौरीबाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदयभान को गोरखपुर का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। हाथरस के कुरसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैनात डॉ. शशि कपूर को संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उप्र, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation यूपी कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, 10 प्रस्ताव पास ताजमहल की शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज, अमन-शांति की मांगी दुआ