उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लिया बड़ा फैसला , , 25 विषय विशेषज्ञों को पैनल से हटाया
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रश्नपत्र में प्रश्नों की गलतियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने अपने पैनल से 25 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है। साथ ही देशभर से 1000 नए विषय विशेषज्ञ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल, पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कई भर्तियों में प्रश्नों के गलत जवाब या प्रश्न की त्रुटियों की वजह से आयोग को असहज होना पड़ा था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विवि के आयोग से जुड़े 25 विषय विशेषज्ञों को मानकों के अनुरूप काम न करने का दोषी पाया है।
इसलिए उन्हें स्थायी तौर पर पैनल से हटा दिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे पीसीएस, लोवर पीसीएस, स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए विषय विशेषज्ञों के उच्च मानदंड को बनाए रखा जाए।
इसके लिए देश के श्रेष्ठ संस्थानों से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को ही पैनल में शामिल किया जाए। इसके लिए आयोग की ओर से देश के नामी विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आयोग के पास 100 विषय विशेषज्ञों की सिफारिश आई है और करीब 350 के बायोडाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने पैनल का विस्तार करते हुए इसमें 1000 विषय विशेषज्ञों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating