एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर घुसी फैन! पुलिस थाने में पहुंचा मामला

Read Time:2 Minute, 33 Second

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुंबई स्थित उनके घर में एक अनजान महिला के जबरन घुस आने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब अभिनेता घर पर मौजूद नहीं थे। महिला ने ऐसा दावा किया कि मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया।

आदित्य रॉय कपूर का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट के रिज़वी कॉम्प्लेक्स में स्थित है। सोमवार शाम करीब 6 बजे उनके घर की डोरबेल बजी। उस वक्त घर पर केवल उनकी घरेलू सहायक संगीता पवार मौजूद थीं। संगीता के दरवाज़ा खोलने पर एक 47 वर्षीय महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। पुष्टि मिलने पर महिला ने कहा कि वह अभिनेता के लिए कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई है।

जब संगीता ने महिला से जाने को कहा तो उसने मना कर दिया और घर में रुकने की ज़िद करने लगी। आदित्य के घर लौटने पर उन्होंने महिला को देखा, लेकिन वह उन्हें अनजान लगी। उन्होंने तुरंत सोसाइटी मैनेजर को बुलाया और फिर खार पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई, जो दुबई की निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने टालमटोल वाले जवाब दिए, जिससे पुलिस को उसके इरादों पर शक हुआ। संगीता पवार की शिकायत पर पुलिस ने 26 मई को आईपीसी की धारा 331(2) के तहत महिला के खिलाफ बिना अनुमति घर में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है।

 

इस समय आदित्य रॉय कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं और जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में सारा अली खान, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगे। हालांकि इस घटना ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *