बर्फबारी से हेमकुंड साहिब यात्रा बाधित, रोके गए श्रद्धालु
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बीती देर शाम से ही बर्फबारी जारी रही। हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। ऐसे में प्रशासन ने हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया है। बर्फबारी के चलते फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को भी रोका गया है।
चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर घांघरिया और गोविंदघाट में रोका गया है। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस ने खराब मौसम के चलते ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल आगे की यात्रा न करने की अपील की है।
बीते दिनों भी हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई थी, हेमकुंड पहुंचे तीर्थयात्रियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया था। आज भी मौसम खराब है और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। बता दें कि बीती 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे। इस बार सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित की है। ऐसे में इस बार एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने की अनुमति दी जा रही है।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating