कश्मीर में आतंक पर करारा प्रहार, दो सफल ऑपरेशनों में छह आतंकी ढेर - Uttarakhand Samachar

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे। सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है।  हाल के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा  “पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

केलार और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि “12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।

उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *