उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल समेत कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई से मौसम खुलने से मैदानों में तेजी से तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी।
शहर में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते स्कूली छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है। पर्यटन स्थलों पर पहले की अपेक्षा भीड़ कम लग रही है। कुछ पर्यटक वापस जाने लगे हैं। शहर की सड़कों पर कीचड़ भी जमा हो गया है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating