देश की एकता का संदेश, कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में सेना के शौर्य का गुणगान
देहरादून:- भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने घंटाघर,पल्टन बाजार ,डिस्पेंसरी रोड से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। पहलगाम में आंतकवादी हमले के विरोध में भारतीय सशस्त्र सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करके साहसिक और निर्णायक कार्रवाई की। उसके बाद से पाकिस्तान में फिर से भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन, भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब दे रही है। भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिए जाने व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया, कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में में प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा के साथ कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भारतीय सशस्त्र सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह ऐलान पहले ही कर दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इंडियन आर्मी जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर भारत का बदला ले रही है, उसके लिए सेना के पराक्रम और साहस को सलाम है, सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदशित करने के लिए सभी कांग्रेस जन हाथों में भारत का झंडा लहराते हुए लोगों के बीच जा रहे हैं। जिससे लोगों के बीच अवेयरनेस फैले, सेना के साथ सम्मान का भाव सबके मन में आए- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating