उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंची हैं। रेस्क्यू आपरेशन चालू है। उसके बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश में मृतक व घायलों के संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाओं की मृत्यु हुई है। दो पुरुषों में एक पायलट व एक अन्य यात्री घायल है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating