पटना पुलिस का एक्शन, मरीन ड्राइव पर नाटकीय ढंग से पकड़ा गया शराब का बड़ा कारोबारी जयकांत
बिहार:- पटना के मरीन ड्राइव पर मंगलवार की शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब एक साथ चार गाड़ियों में सवार होकर पुलिस का लवाजमा फिल्मी अंदाज में अपराधियों को पकड़ने के लिए कूदा। मामला पटना विशेष बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का था। इस दौरान टीम ने जेपी गंगा पथ पर गाड़ी से पीछा कर शराब माफिया जयकांत को गिरफ्तार किया। उसके दो बाउंसरों और दो चालकों को भी हिरासत में लिया गया। दोनों बाउंसर पूर्व सैनिक हैं। पूर्व सैनिकों से दो राइफलें, 32 गोलियां और चार गाड़ियां बरामद की गई हैं।
देर रात लगभग 1 बजे इसकी जानकारी डीएसपी सिटी-2 गौरव कुमार ने मीडिया को दी। जयकांत पटना सिटी के चौक इलाके का रहने वाला है। उस पर शराब तस्करी के तीन दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। हत्या का भी एक मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। इसी साल 23 फरवरी को जयकांत की हत्या करने के इरादे से उसके विरोधी पटना सिटी के अनिल राय ने उस पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया था।
2022 में वह बेउर जेल में बंद था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जेल प्रशासन ने दिसंबर 2022 में उसे भागलपुर जेल भेज दिया था। दीघा थानेदार ने बताया कि जयकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके दो बाउंसरों को भी उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जयकांत मंगलवार की देर रात किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। एसटीएफ कई दिनों से उसके पीछे लगी थी। जैसे ही वह गाड़ी में निकला, पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे गोली मारने की चेतावनी दी, तो जयकांत रुक गया। इसके बाद पुलिस ने उसे बाउंसरों और दो चालकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating