अमेरिका में कॉलेज में बंदूक का कहर, दो महिलाएं घायल, मचा अफरा-तफरी

Read Time:2 Minute, 43 Second

इंगलवुडएपी:- अमेरिका के कॉलेज में फिर फायरिंग की खबर सामने रही है। इस घटना में 2 महिलाओं को गोली लगी है। शुक्रवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक कॉलेज में अचानक फायरिंग होने लगी। गोली 2 महिलाओं को लगी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से एक ही हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इंगलवुड के मेयर जेम्स बट के अनुसार, यह घटना शुक्रवाक की शाम लगभग 4 बजे की है। स्पार्टन कॉलेज ऑफ एयरोनॉटिक्स एंड टेक्नोलॉजी परिसर में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में 2 महिलाओं को गोली लग गई।

KABC-TV से बातचीत के दौरान जेम्स बट ने कहा

गोलीबारी किसने की? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। प्रशासन को विश्वास नहीं हो रहा है कि आरोपी कॉलेज में ही कहीं छिपा है। पुलिस ने कॉलेज के सभी कमरों की जांच की। मगर, अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।

बता दें कि यह फायरिंग कॉलेज के ऑफिस में देखने को मिली है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इसके पीछे किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। यह कार्यस्थल पर हिंसा की घटना है। घायल महिलाएं भी कॉलेज में कर्मचारी हैं। ऐसे में मुमकिन है कि किसी पूर्व कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया हो। लॉस एंजिल्स के फायर विभाग ने घटना की जानकारी देते हुए कहा किगोली लगने के कारण दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक महिला की हालत बेहतर है, लेकिन दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।बता दें कि स्पार्टन कॉलेज ऑफ एयरोनॉटिक्स एंड टेक्नोलॉजी की पूरे अमेरिका में कई शाखाएं हैं। कॉलेज की इंगलवुड स्थित शाखा में 500 के आसपास बच्चे पढ़ते हैं। कॉलेज की वेबसाइट के अनुसार, यह कॉलेज विमानन रखरखाव प्रौद्योगिकी पर केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से इस संस्थान की दूरी महज 1.5 किलोमीटर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *