स्पीकर ऋतु खंडूरी से एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स गरिमा जोशी ने की भेंट
मई महीने में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली द्वाराहाट की बेटी गरिमा जोशी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गरिमा जोशी ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक
मई माह में इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता के भाला फेंक में गरिमा ने रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था। इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली धाविका गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। गरिमा उत्तराखंड से एकमात्र एथलीट थीं जिनका इटली ग्रांड प्रिक्स के लिए चयन हुआ था।
गरिमा जोशी उत्तराखंड बेटी के लिए एक प्रेरणा
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गरिमा जोशी के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत और कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है| इस अवसर पर गरिमा जोशी के पिता एवं कोच भी मौजूद थे|

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating