उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा के आगामी शुभारंभ के दृष्टिगत, आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के क्रम में, आज हरिद्वार एवं रुड़की के प्रशासनिक एवं प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को अव्यवस्था, शोषण एवं भ्रम से बचाना तथा केवल अधिकृत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति सुनिश्चित करना रहा। यह कार्यवाही विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध केंद्रित थी। जांच के दौरान 20 से अधिक एजेंसियों की कैश बुक, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही इन एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स, बोर्ड एवं साइनबोर्ड को मौके पर ही हटाया गया जिन एजेंसियों के पास विधिवत पंजीकरण, लाइसेंस एवं दस्तावेज पाए गए, उन्हें टीम द्वारा सराहते हुए आग्रह किया गया कि वे अन्य संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।इस अभियान में निम्न अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: • एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार – नेहा झा • एआरटीओ (प्रशासन), हरिद्वार – निखिल शर्मा • एआरटीओ (प्रवर्तन), रुड़की – कृष्णा पलड़िया • एआरटीओ (प्रशासन), रुड़की – जितेन्द्र चन्द साथ ही टीटीओ – वरुणा सैनी, भारत भूषण, मुकेश भारती, हरीश रावल एवं संगीता धीमान ने बाइक स्क्वाड एवं प्रवर्तन स्टाफ के साथ मिलकर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि चारधाम यात्रा के पूर्व इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि केवल अधिकृत एवं विधिसम्मत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति मिले और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वे केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही सेवा लें और अनधिकृत गतिविधियों की जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation रफ्तार का कहर: कॉलेज से निकल रहे 10 छात्रों को कार ने उड़ाया, तीन की हालत चिंताजनक पहलगाम का बदला: CCS बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन प्लान