खुशियों से पहले संकट: दरोगा दूल्हे की गाड़ी पुल से नीचे, पांच लोगों की बाल-बाल बची जान
खगड़िया में बीते सोमवार देर रात शादी करने जा रहे एक दूल्हे राजा की गाड़ी पुल से नदी में गिर गई। इस घटना में पांच लोगों की जान बाल-बाल बची गई। इन्हें बाराती और स्थानीय लोगों ने नदी से निकाला। दूल्हे की पहचान गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत निवासी नीतीश कुमार के रुप में की गई है। जो मधुबनी जिले में दरोगा के पद पर तैनात हैं। लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात 40 वाहनों का काफिला खगड़िया जिले के संसारपुर बारात जा रहा था। इसी दौरान भूरिया पुलिया के पास दूल्हे का वाहन अनियंत्रित हो गया। जो गंगा की उपधारा में गिर गया।
लोगों ने बताया कि वाहन में दूल्हा के आलावा उनके चार अन्य रिश्तेदार भी थे। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। हालांकि, घटना के बाद लोगों ने किसी तरह दूल्हे राजा को शादी के मंडप तक पहुंचाया, जहां शादी की रस्म अदा की जा सकी।
गौरतलब है कि परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने सोमवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। जहां उन्होंने परबत्ता विधानसभा के विभिन्न मुद्दों से उनको अवगत कराया है। वहीं उनके द्वारा इस मुलाकात में भूरिया पुल और बांध के मरम्मत को लेकर भी सीएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में उक्त रास्ते पर पैदल चलना भी दुस्वार हो जाता है। बताया गया कि आए दिन उक्त रास्ते में वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। जबकि स्थानीय लोग कई बार इसको लेकर जिला प्रशासन एवं प्रतिनिधियों से बात कर चुके हैं। लेकिन आजतक किसी ने इसओर ध्यान नहीं दिया।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating