प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च - Uttarakhand Samachar

उत्तराखण्ड प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क-घण्टाघर होते हुए दर्शन लाल चौक तक कैन्डिल मार्च के उपरान्त पंचायती मन्दिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि राज्य में इस वर्ष चारधाम तीर्थ यात्रा में सरकारी अव्यवस्था के चलते सैकडों लोग हताहत हुए हैं। कांग्रेस पार्टी उन सभी तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना स्वरूप कल 18 जून को प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में एक कैन्डिल मार्च आयोजित करेगी जिसका समापन दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मन्दिर प्रांगण में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जायेगा।

कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र विशेषकर यात्रा मार्गें में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिन्ता भी प्रकट की तथा सडक दुर्घटनाओं मे कमी आये इसके शीघ्र उपाय किये जाने की भी सरकार से अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के परिजन तीर्थ यात्रा में हताहत हुए हैं कांग्रेस पार्टी उनके दुःख में उनके साथ खडी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *