अन्नदाताओं ने किया अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध
अग्निपथ योजना से पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है, युवाओं के द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे है तो वहीं आज हरिद्वार में देशभर के किसानों ने पैदल मार्च निकाला। लालकोठी से लेकर रोड़ीबेलवाला मैदान तक किसानों ने पैदल मार्च निकालकर अग्निपथ योजना का विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में एलान किया गया कि अग्निपथ योजना समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
नरेश टिकैत के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में बीते दिन लालकोठी से रोड़ीबेलवाला मैदान तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आज को किसानों ने मार्च निकाला।
भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए छलावा है। इसका किसान संगठन कड़ा विरोध करेंगे। इसके विरोध में हरिद्वार में निकलने वाली पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ मजाक किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आह्वान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और हिंसा करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।

More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating