हनुमान जयंती के अवसर पर महावीर मंदिर पटना में भक्तों का सैलाब, 10,000 किलो लड्डू का प्रसाद
बिहार:- आज हनुमान जयंती है। बिहार समेत पूरे देश के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पटना के महावीर मंदिर में भगवान हनुमान की जयंती को लेकर खास तैयारी की गई है। एक दिन पहले ही पूरे मंदिर परिसर को सजा दिया गया था। शनिवार को अहले सुबह महावीर मंदिर के गर्भ गृह का पट खुलते ही ‘जय सियाराम’, ‘रामलला की जय’ और ‘जय हनुमान’ की जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। अवसर पर जिले के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए।
पटना में रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर के अंदर भीड़ न हो, इसलिए मंदिर के बाहर नैवेद्यम लड्डू के काउंटरों संख्या बढ़ा दी गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आस-पास के इलाके में 200 से अधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating