रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन का निधन, परिवार ने 11:11 बजे निधन होने की जानकारी दी
भक्ति गीत गाने वाले, अपने संगीत की धुनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की खबर है। 6 अप्रैल 2025 सुबह 11 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की जानकारी परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार के अनुसार दिव्या जैन के निधन का समय सुबह 11 बजकर 11 मिनट है। इस क्षण पर उनका स्वर्गवास हुआ। परिवार उनके निधन से काफी दुखी है।
परिवार ने ही जानकारी दी है कि सोमवार यानी 7 अप्रैल 2025 को 11 बजे उनका दाह संस्कार सांताक्रूज क्रिमिनेशन ग्राउंड, शास्त्री नगर मुंबई में होगा। रवींद्र जैन जन्म से ही देख नहीं सकते हैं लेकिन वह प्रतिभा के बहुत धनी थे। संगीतकार, गायक के तौर पर भक्ति गीत गाकर वह दर्शकों के बीच मशहूर हुए। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल के भी संगीत तैयार किया, इसमें रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ शामिल है। साथ ही रविंद्र जैन ने ‘श्री कृष्णा’, ‘अलिफ लैला’, ‘जय गंगा मैया’, ‘जय महालक्ष्मी’, ‘श्री ब्रह्मा विष्णु महेश’, ‘साईं बाबा’, ‘जय मां दुर्गा, ‘जय हनुमान’, ‘संकट मोचन हनुमान’ और ‘महाभारत’ जैसी सीरियल के लिए संगीत दिया। इस यात्रा में पत्नी दिव्या जैन का साथ भी उन्हें मिला। वह जीवन के हर पड़ाव पर वह रविंद्र जैन के साथ खड़ी रहीं। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आयुष्मान है। साल 2015 में 09 अक्टूबर को रविंद्र जैन का निधन हुआ।
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating