केदारनाथ यात्रा के लिए 8 अप्रैल से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, किराए में बढ़ोतरी
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।
इस बार पांच प्रतिशत बढ़ा किराया
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
केदारनाथ हेली सेवा का किराया
रूट वर्ष 2025
सिरसी से केदारनाथ 6061
फाटा से केदारनाथ 6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ 8533
नोट-प्रति यात्री किराया आने व जाने का है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating