भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को बनाया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष - Uttarakhand Samachar

सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को आज वन विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया गया है, वहीं सचिव नितेश कुमार झा ने बृहस्पतिवार को गहतोड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए थे।

आदेश के मुताबिक, गहतोड़ी के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों व सेवा अवधि से संबंधित आदेश वन विभाग अलग से जारी करेगा। मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के बाद से ही गहतोड़ी को प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने को लेकर भी चर्चाएं गरमाईं, लेकिन स्वयं गहतोड़ी ने राज्यसभा को लेकर अनिच्छा जाहिर कर दी थी।

पार्टी के कई बड़े नेताओं की थी नजर राज्य वन विकास निगम

राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा के कई बड़े नेताओं की भी निगाहें लगी थीं। राज्य वन विकास निगम  का अध्यक्ष पद काफी अहम माना जाता है। अब निगम की कमान गहतोड़ी के हाथों सौंपे जाने के बाद कुर्सी की दौड़ में शामिल दावेदारों को निराशा हाथ लगी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *