मोगा में शिवसेना नेता की हत्या पर संगठनों का विरोध, पोस्टमार्टम के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी की शर्त
पंजाब:- वीरवार की देर रात मोगा में बदमाशों ने शिवसेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह मोगा सिविल अस्पताल में पूरे पंजाब से अलग अलग हिंदू संगठन के नेता पहुंचे। सभी ने मोगा प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, तभी मंगत राय का पोस्टमार्टम करवाएंगे। इसके बाद सभी संगठनों ने परिवार वालों के साथ थापर चौक पर धरना लगा दिया।
वहीं पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमे दिख रहा है कि किस तरह तीन हमलावरों के पीछा करने पर मंगत राय मांगा ने एक घर के दरवाजे के ऊपर चढ़ कर अंदर जाने की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग शुरू की तो मंगत राय मांगा जख्मी हो गया। वह मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक के पत्नी ने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए बस मेरे पति के हत्या करने वाले को हमारे सामने लाया जाए। सबके सामने सजा दी जाए।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating