बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी से, सीएम रेखा गुप्ता ने खिलाई खीर
दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले हर बार हलवा सेरेमनी मनाई जाती थी। लेकिन इस बार सेरेमनी तो मनाई गई लेकिन हलवा की जगह खीर बनाई गई। दिल्ली बजट पेश करने से पहले सोमवार को खीर सेरेमनी मनाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को खीर का भोग लगाया। इस तरह की सेरेमनी पहली बार मनाई गई है। जिसमें हलवा की जगह खीर तैयार की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य नेताओं को खीर खिलाकर इस बजट सत्र की शुरुआत की। 25 मार्च को सीएम दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘खीर’ तैयार की। इसके बाद सीएम रेखा और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने एक दूसरे को खीर खिलाई। दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई है। इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खीर खिलाई। बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो बढ़ाया भी जा सकता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जिसमें लोगों की आय और सुविधाओं के बारे में लेखा-जोखा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating