देहरादून में बुधवार रात चार मजदूरों की जिंदगी छीनने वाली तेज रफ्तार कार पुलिस ने बरामद कर ली है। चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने शहर के सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से वाहन को बरामद किया। राजपुर रोड पर हुई दुर्घटना में वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर विस्तृत जानकारी जुट गई थी। देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में जानकारी ली गई है। वहीं राजधानी में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से वाहन को बरामद किया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री गणेश जोशी ने की धूम, सॉफ्टवेयर का उद्घाटन दून पुलिस का मानवीय दृष्टिकोण, राजपुर पुलिस ने होली के दौरान सेवा कार्यों को किया प्राथमिक