दिल्ली:- पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां दिखीं। जिसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने यहां के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने का आदेश दे दिया। प्रवेश वर्मा ने कहा, “नालियों की सफाई करना पीडब्ल्यूडी का काम है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने यहां के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सभी अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि अगर वे ठीक से काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।” उन्होंने कहा, “दिल्ली में पूरी व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर थी। लेकिन भाजपा सरकार अब सड़कों पर उतर आई है और मंत्री घंटों फील्ड विजिट कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” Please follow and like us: Share Post Share Post navigation गौतम बाबू का एक्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महेश बाबू के बाद अब बेटे की चर्चा आईपीएल 2025 का धमाकेदार आगाज, कोलकाता-बेंगलुरु के बीच होगा मुकाबला