अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया, पिता पंकज हुए इमोशनल
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं के बच्चों ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी फिल्म नादानियां से डेब्यू किया। वहीं अब मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी एक म्यूजिक वीडियो के जरिए फिल्मी दुनिया से जुड़ गई हैं। आशी ने रंग डारो म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। वहीं अभिनव आर कौशिक ने इसे कंपोज किया है। इस वीडियो में आशी ने सफेद साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जार पिक्चर्स ने इस वीडियो को रिलीज किया है। आशी अभी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और वह भी अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं। आशी एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं।
इस म्यूजिक वीडियो के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने जब आशी को वीडियो में लेने का मन बनाया, तो उन्होंने इस बारे में पंकज की पत्नी मृदुला से बात की। मृदुला और पंकज ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्टस के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कहा, “आशी को स्क्रीन पर देखना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। उसे हमेशा से कला में रुचि थी और अपने पहले प्रोजेक्ट में उसे इतना अच्छा करते देखना खास है। अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं देखना चाहता हूं कि वह आगे कहां तक जाती है।” मृदुला ने कहा, “जब यह मौका आया, तो मैं चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसके लिए सही हो। ‘रंग डारो’ एक सुंदर प्रोजेक्ट है, और उसे इसमें भावनाओं को व्यक्त करते देखना बहुत अच्छा लगा। हम उसे आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।”
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating