उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट सहित पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि, आज उत्तराखंड में हल्की बारिश सकती है।

वहीं, 16 और 17 जून को अधिकांश स्थानों में हल्की बारिश के आसार हैं। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 18 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *