मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, खाना बनाते वक्त चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही
बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड 12 टोला में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव में कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे बड़ी मात्रा में कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी बिट्टू कुमार ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निकांड में कांति देवी, रेखा देवी, बिहारी राम, रणजीत राय, कृष्णा राम, रंजीत राम, महेश राम और मुकेश राम सहित कई परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating