मुख्यमंत्री धामी की पहल, मोटापे के खिलाफ अभियान सरकारी विभागों से प्रारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अभियान की शुरुआत सरकारी विभागों से करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने एसीएस को सभी विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने निर्देश दिए कि फिट उत्तराखंड अभियान के तहत योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापा कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खाने में तेल का उपयोग कम करने की आदत डालनी चाहिए। ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से इस संदेश को प्रदेशभर में प्रसारित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि फिट उत्तराखंड अभियान का संदेश प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating