उत्तराखंड के कोटद्वार में बाघ के हमले से महिला की मौत - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड के कोटद्वार में देर रात बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम जमुण में बाघ ने अचानक महिला पर हमला किया। सूचना के बाद केटीआर वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ कालागढ़ राहुल मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान गुड्डी देवी(55) पत्नी राजू भदूला के रूप में हुई है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *