शीतकालीन पूजा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक आगमन, प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड (मुखबा):- चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं। पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। उनके नाम एक और उपलब्धि है कि वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत(चीन) सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली जनपद के पहले गांव माणा, पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांव गुंजी पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी जनपद का एक दिवसीय दौरा उत्तरकाशी जिले के लिए यादगार होगा। उनके दौरे से सीमावर्ती गांवों के विकास के साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों के पूरा होने की उम्मीद भी जगी है। पीएम ने जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास किया। इन दोनों ट्रेक के शुरू होने से 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद इस घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।
वहीं, सीमावर्ती गांव जादूंग को सरकार फिर से आबाद करने की तैयारी कर रही है। यहां पुराने टूटे हुए घरों को फिर से आबाद कर होमस्टे बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के आज के दौरे से निश्चित तौर पर वीरान पड़े जादूंग गांव को अब पर्यटन स्थल के रूप में एक अलग पहचान जरूर मिलेगी।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating