अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत एक मार्च से, ऋषिकेश में तैयारियां अंतिम चरण में
देहरादून:- ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जोरों शाेरों से तैयारियां चल रही हैं। आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधक एवं प्रतिभागी योग आसन और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे।
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से जीएमवीएन एवं पर्यटन विभाग द्वारा एक मार्च से सात मार्च तक गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्घाटन एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही करेंगे। आयोजन में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त योगाचार्य, साधक और प्रतिभागी प्रतिदिन विभिन्न सत्र में योग प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक संत के प्रवचन भी होंगे। महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी।
उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान है। ऋषिकेश न केवल योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूं। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating