मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हनोल दौरा, स्थानीय लोगों से योजनाओं पर लिया फीडबैक - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल (जनपद देहरादून) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *