राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करें। इस बार पहली बार देहरादून में पेपरलेस बजट सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है Please follow and like us: Share Post Share Post navigation एसएसपी अजय सिंह की सटीक रणनीति से दून पुलिस ने अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह को किया गिरफ्तार संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 261 विद्यार्थियों को सीएम धामी ने दिया सम्मान