बरेली के किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह बड़ी घटना हो गई। बाकरगंज की तंग गली में स्थित एक मकान में तेज धमाका हुआ, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहल गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत फैल गई। मालिक और कारीगर की मौके पर मौत जानकारी के मुताबिक बाकरगंज में अतीक रजा खां का मकान है। वह मकान के पिछले हिस्से में मांझा बनाने का कारखाना चला रहे थे। शुक्रवार सुबह मांझा बनाते समय तेज धमाका हो गया। घटना में अतीक और मांझा कारीगर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कारीगर सरताज गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिलिंडर फटने की दी गई थी सूचना मौके पर पहुंचे सीओ टू संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में सिलिंडर फटा है, लेकिन जांच में सिलिंडर फटने की बात सामने आई है। यहां मांझा बनाया जा रहा था। गंधक और पोटाश को पीसकर एक मिश्रण बनाया जाता है, जो मांझे के ऊपर चढ़ाते हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान धमाका हुआ है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation भदैनी हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी सफलता, पांच हत्याओं के आरोप में विक्की और उसका भाई गिरफ्तार महाकुंभ हादसा: अजय राय का सरकार से सवाल, मरने वालों की सूची और घायलों की जानकारी जारी हो