राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा। राज्य को दो स्वर्ण सहित नौ पदक मिले। इससे पदक तालिका में राज्य छलांग लगाते हुए 19 से 15वें स्थान पर पहुंच गया है। ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग और योगासन में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। रीना सैन ने ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि योगासन टीम स्पर्धा में हर्षित, अजय, प्रियांशु, शशांक और रोहित को स्वर्ण पदक मिला है। बैडमिंटन में राज्य को दो रजत और दो कांस्य पदक मिले हैं। ओपन बैडमिंटन के पुरुष एकल में सूर्याक्ष रावत, महिला युगल में अनन्या बिष्ट व एंजल पुनेड़ा ने रजत पदक जीता है। बैडमिंटन पुरुष युगल में सोहेल अहमद व चयनित जोशी एवं महिला युगल में गायत्री व मंशा रावत को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका के मुताबिक योगासन में मेजबान उत्तराखंड के पास पदकों की संख्या पांच हो गई है। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। बताया गया है कि योगासन में राज्य को पहले जो रजत मिला उस पर ज्यूरी के सामने यह बात उठाई गई कि राज्य को रजत नहीं बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक मिलना चाहिए था। ज्यूरी के निर्णय के बाद इसे स्वर्ण पदक किया गया। किस खेल में मिले कितने पदक खेल स्वर्ण रजत कांस्य वुशु 01 03 08 योगासन 01 03 01 बैडमिंटन 00 04 02 वेटलिफ्टिंग 00 00 01 हैंडबाल 00 01 00 कैनोइंग एवं कयाकिंग 01 00 00 कुल 03 11 12 Please follow and like us: Share Post Share Post navigation प्रेमनगर डकैतीकांड: 400 डॉलर असली, बाकी सब कागज, मोबाइल पर फोटो भेजकर किया सौदा तस्करों से भिड़ी पुलिस, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, दूसरा घायल